MP News

〈MP Board 10th 12th Exam Date〉 ⇔ : परीक्षा का टाइमटेबिल यहां चेक करे…

〈MP Board 10th 12th Exam Date〉 ⇔ : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल जारी कर दी है। जिसके मुताबिक मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 5 और 6 फरवरी, 2024 को शुरू करेगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 में परीक्षा आयोजित करने का फैसला नवंबर-दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और अप्रैल-मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल नियमित और स्वाध्याय छात्रों के लिए है। इस टाइम टेबल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक होनी है वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 फरवरी से 4 मार्च तक चलेंगी।परीक्षाओं का समय यथावत सुबह 9:00 बजे से 12:00 का रखा गया है। जिसके लिए छात्रों को 8 बजे पहुंचने की हिदायत दी गई है। परीक्षा पूर्ण होने से 15 मिनट निकलने के बाद यानी सुबह 08:45 के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। छात्रों को हर हाल में सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा हाल में उपस्थित होना होगा। टाइम टेबल एमपी बोर्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

MP Board 10th Exam Date 2024-एमपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा डेट 

दिनांक  विषय
05/02/2024  हिन्‍दी
07/02/2024 उर्दू
09/02/2024 संस्‍कृत
13/02/2024 गणित
15/02/2024 मराठी, गुजरात, पंजाबी 
19/02/2024 अंग्रेजी 
22/02/2024 विज्ञान
26/02/2024 सामाजिक विज्ञान
28/02/2024 nsqf

 

MP Board 12th Exam Date 2024-एमपी बोर्ड बारहवीं की परीक्षा डेट 

 

दिनांक  विषय 
06/02/2024 हिन्‍दी
08/02/2024 अंग्रेजी
10/02/2024 ड्राइंग एंड डिजाइनिंग 
12/02/2024 फ‍िजिक्‍स, अर्थशास्‍त्र, एनिमल हंसबेंड्री,भारतीय कला का इतिहास
13/02/2024 साइकोलॉजी
15/02/2024 बायोटेक्‍नोलॉजी, गायन, तबला
16/02/2024 बॉयोलॉजी
17/02/2024 इन्‍फोरमेटिक्‍स प्रेक्टिस
20/02/2024 संस्‍कृत
21/02/2024 केमिस्‍ट्री, इतिहास, बिजनेस स्‍टडीज, एली. ऑफ साइंस एंड मैथे‍मेटिक्‍स यूजफुल फॉर एग्रीकल्‍चर, ड्राइंग एंड पेटिंग, होम साइंस
23/02/2024 समाज शास्‍त्र
27/02/2024 मैथमेटिक्‍स
28/02/2024 एनएसक्‍यूएफ
29/02/2024 राजनीति शास्‍त्र
02/03/2024 भूगोल, क्रॉप एंड कल्‍चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, एनाटॉमी
04/03/2024 कृषि, होमसाइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
05/03/2024 उर्दू, मराठी

About the author

Bhaskar Jobs

Leave a Comment